फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता के जन्मदिन पर बेटी रेनी ने शेयर किया भावुक पोस्ट, लिखा- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं...

Sat, 19 Nov 2022 02:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुष्मिता एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ ही एक अच्छी मां भी हैं, अक्सर वह अपने साथ अपनी बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी  रेनी सेन ने अपने अंदाज में अपनी मां के लिए बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन

सुष्मिता के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रेनी सेन ने अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन मुबारक हो। आप अपने जीवन के सबसे अच्छे फेस में प्रवेश कर रही हैं, इसके लिए मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं। आपके पास बहुत बड़ा दिल है। आपकी बेटी होना मेरे लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आपने एक विरासत बनाई है, जो बेजोड़ है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं हर रोज इसकी गवाह बनती हूं।

रेना आगे लिखती हैं, 'आप जिस भी चीज को छूती हैं, वह सोना बन जाती है और ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप हर चीज को इतने प्यार, समर्पण और कड़ी मेहनत से करती हैं। आप खुद ही अभिनय में एक संस्था हैं। इतनी ईमानदारी से आपने अपना जीवन जिया है कि मुझे खुद इस बात पर भरोसा नहीं होता है कि क्या मैं कभी आपकी तरह बन पाऊंगी।'

अपनी मां को धन्यवाद कहते हुए रेना ने लिखा, 'आप जहां भी रहती हैं वह जगह घर बन जाती है। अलीसा और मुझे मजबूत, स्वतंत्र महिला बनाने के लिए और मुझे जमीन से जोड़े रखने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां, आपके 47वें साल में आपका स्वागत है। जन्मदिन मुबारक हो मां।' सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी के प्यार भरे पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा 'आई लव यू शोना मां, मैं आप दोनों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं'।

बता दें कि सुष्मिता के जन्मदिन पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में विश किया है। इतना ही रोहमन ने फोटो शेयर करते हुए रेड हार्ट के साथ '47' लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें