आमिर खान की बेटी आयरा खान लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में इरा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी बेटी की सगाई में आमिर खान काफी खुश दिखाई दिए और जमकर डांस किया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें अभिनेता को देखकर लोग हैरान रह गए, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए।