फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Dec 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो इस वक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। फिलहाल कोरियोग्राफर को लेकर इतनी ही जानकारी मिल पाई है। रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं और उन्होने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
remo dsouza - फोटो : social media
बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। 


4 of 5
रेमो डिसूजा
रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेमो डिसूजा
फिलहाल उनके फैंस लगातार उनको दुआएं कर रहे हैं और जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले रेमो यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले को लेकर चर्चा में थे। रेमो के खिलाफ इसी साल के जनवरी महीने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनपर 10 करोड़ की हेराफेरी का आरोप था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें