रेमो ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह वाटकिंस के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रेमो ने लिखा-"भाई तुमने हमारा दिल तोड़ दिया, उम्मीद है तुम्हें अंत में शांति मिली होगी, रेस्ट इन पेस।"। आपको बता दें कि वाटकिंस ने कई फिल्मों के दौरान रेमो के साथ काम किया था।
आपको बता दें कि रेमो के साले जेसन वाटकिंस अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक ''वाटकिंस घर में अकेले थे। उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे वापस लौटे तो उन्होंने वाटकिंस को छत से लटका पाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 वर्षीय वाटकिंस कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे, शायद जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।