फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने किया खुलासा,"उन्हें स्कूल भेजने के लिए माता-पिता को पैसे उधार लेने पड़े थे"

Fri, 21 Jan 2022 06:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग ने अपनी मेहनत और काम से अलग पहचान बनाई है लेकिन एक समय था जब अनुराग कश्यप के माता-पिता ने पैसे उधार लेकर उन्हें पढ़ने भेजा था। 
विज्ञापन
anurag kashyap - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शायद ही कोई हो जो उन्हें न जानता हो। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हैं। अनुराग अपनी फिल्मों में समाज की कड़वी सच्चाई को सामने लेकर आते हैं और उनकी फिल्मों का अलग दर्शक वर्ग है। अनुराग ने अपनी मेहनत और काम से अलग पहचान बनाई है लेकिन एक समय था जब अनुराग कश्यप के माता-पिता ने पैसे उधार लेकर उन्हें पढ़ने भेजा था। उन्होंने अपने इस मुकाम पर होने का श्रेय भी माता-पिता को दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुराग कश्यप ने अपने माता पिता की शादी कि तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए लंबी पोस्ट की है। अनुराग कश्यप ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे माता-पिता, जब 1970 में गांव में उनकी शादी हुई थी..मेरी माँ घूंघट में हैं..उन्होंने शादी के बाद अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उन्होंने मेरे पास रहते हुए पोस्ट ग्रेजुएशन किया..मुझे नहीं पता कि उन्होंने कैसे किया उस समय..वे दो अलग-अलग गांवों से बीएचयू पढ़ने गए और मुझे सिंधिया स्कूल भेज दिया, जो उनसे परे था। शिक्षा पाने और देने की भूख ऐसी थी कि उन्होंने मुझे भारत के सबसे अच्छे स्कूल में भेजने के लिए पैसे उधार लिए। यह वही है जिसने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं .. हमेशा के लिए आभारी
विज्ञापन

अनुराग की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता अमृता सुभाष, पुलकित सम्राट और फिल्म निर्माता श्लोक शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाले इमोजी पोस्ट। इसी कड़ी में अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने लिखा, "तुम्हारे पास उनकी आंखें हैं।" एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"शुक्रिया शुक्रिया अंकल और आंटी जी हमें अनुराग सर देने के लिए। एक और प्रशंसक ने कहा, "आपके पास आपकी मां की आंखें हैं।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें