सोमू मुखर्जी अपने बेजोड़ काम के कारण इंटस्ट्री में लोकप्रिय थे। उन्होंने मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में काम किया था। उन्होंने अपने निर्देशन और लेखन के बल पर इंडस्ट्री में बहुत सम्मान पाया। शोमू मुखर्जी के पिता शशधर मुखर्जी हिंदी सिनेमा में एक फिल्म निर्माता थे। वहीं, मां सति रानी देवी अनूप कुमार, अशोक कुमार और किशोर कुमार की इकलौती बहन थीं।
शोमू मुखर्जी और तनुजा की शादी, काजोल और तनीषा
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी से रहते थे अलग
शोमू मुखर्जी और तनुजा की मुलाकाता साल 1972 में 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर हुई थी। एक साल के अफेयर के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद ही शोमू और तनुजा एक दूसरे से अलग हो गए, लेकिन दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया।
काजोल की शादी के थे खिलाफ
शोमू मुखर्जी अपनी बड़ी बेटी काजोल के बेहद करीब थे और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी 24 साल की उम्र में ही शादी करे। वह काजोल की अजय देवगन के साथ हो रहे शादी के खिलाफ थे। उनको शादी से कोई परेशानी नहीं थी, उनका मानना था कि शादी से पहले काजोल और काम करें। हालांकि तनुजा ने काजोल का साथ दिया और छोटे से समारोह में अजय और काजोल की शादी हो गई।