फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thar: बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर की फिल्म ‘थार’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Sat, 09 Apr 2022 10:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म ‘थार’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म में सस्पेंस, रोमांच और रहस्य का अचूक मिश्रण होगा।
विज्ञापन
थार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म ‘थार’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की जानकारी तो पहले ही आ गई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म में सस्पेंस, रोमांच और रहस्य का अचूक मिश्रण होगा।

विज्ञापन

राज सिंह चौधरी इस थ्रिलर फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना कदम रख रहे हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म कंपनी (एकेएफसी) के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि रेत के महलों में अक्सर छुपे होते हैं गहरे राज। 

थार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की कहानी अस्सी के दशक की कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति पर केंद्रित है। सिद्धार्थ राजस्थान के दूरदराज गांव में एंटीक चीजों का डीलर है, जो हाल ही में हुई हिंसक हत्याओं की घटना से हिल जाता है। इन हत्याओं की जांच करते हुए स्थानीय पुलिस का अधिकारी सुरेखा सिंह सिद्धार्थ से टकरा जाता है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 2015 में हर्षवर्धन कपूर ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2016 में ‘मिर्जया’ फिल्म में नजर आए। इसके अलावा वह ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’, ‘एके vs एके’ और ‘रे’ में नजर आ चुके हैं। वहीं, फातिमा सना शेख ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘आकाश वानी’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें