फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रेखा ने अमिताभ को फिल्म से निकलवाया

Thu, 10 Oct 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। इस लव स्टोरी का प्रारंभ भी काफी ड्रामेटिक रहा है।  अमिताभ के संघर्ष के दिनों में रेखा ने एक फिल्म से ही उनको बाहर करवा दिया लेकिन बाद में उनको ही अपने दिल में बसा बैठीं।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें, अमिताभ-रेखा की अनछुई प्यार की दास्तां

शुरुआत में जब अमिताभ एक स्ट्रग्लर थे और रेखा एक सुपरस्टार। तब रेखा ने 'एक था चंदन एक थी सुधा' नाम की फिल्म साइन की थी। जिसमें संघर्ष कर रहे अमिताभ को लिया गया था।

इस फिल्म की कई दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली गई। लेकिन रेखा को अमिताभ जरा भी पसंद नहीं आए। अपने स्टारडम का लाभ उठाते हुए उन्होंने अमिताभ को फिल्म से ही बाहर करवा दिया।
विज्ञापन


बाद में संजय खान को फिल्म में लिया गया। हालांकि बाद में ये भी खबरें आईं कि फ्लॉप अमिताभ को खरीदने के लिए कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर राजी नहीं था जिससे निर्देशक ने ही उनको फिल्म से आउट कर दिया।

लेकिन इससे पहले ही अमिताभ की जंजीर हिट हो गई और बाद में आई रेखा संजय की ये फिल्म फ्लॉप। लेकिन इसके बाद रेखा और अमिताभ की सुपरहिट लव स्टोरी चल निकली। जिसे लोग आजतक भूल नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें