फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन नहीं किसी और पर फिदा थे ऋतिक रोशन

Mon, 16 Dec 2013 05:52 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद अब इस मामले में तरह-तरह के आरोप लगने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिस तरह से ऋतक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन से अलगाव का फैसला अचानक मीडिया में ला दिया, उससे सुजैन के करीबी दोस्त नाराज हैं। वे मानते हैं कि एक न एक दिन यह होना था। परंतु ऋतिक ने मीडिया में जारी वक्तव्य में जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह कई लोगों को अखरा।

उल्लेखनीय है कि ऋतिक ने अपने वक्तव्य की पहली ही लाइन में कहा है कि सुजैन ने हमारे 17 साल के संबंध को खत्म करने का निर्णय लिया है। इससे ऐसा लगता है कि पूरे मामले के लिए ऋतिक की पत्नी ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सुजैन के करीबियों के मुताबिक हो सकता है कि यह पूरी तरह से सही भी हो, परंतु ऋतिक का इस तरह से उन्हें अलगाव के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। सुजैन के दोस्तों की मानें तो इस 17 साल के संबंध में ऋतिक ने कई गलतियां की हैं।

जिनके बारे में दुनिया नहीं जानती है। ऋतिक कई वर्षों से सुजैन की कही बातों और इच्छाओं पर ध्यान ही नहीं देते थे। वे अपनी खूबसूरती पर मुग्ध हैं और अपनी फिल्मों तथा माता-पिता-बहन के आगे उन्हें कुछ भी दिखाई-सुनाई नहीं देता है। सुजैन की दोस्तों का तर्क है कि आखिर कौन पत्नी इस बात को लंबे समय तक बर्दाश्त कर सकती है?

सुजैन के नजदीकियों के अनुसार ऋतिक ने बहुत चालाकी से मीडिया का वक्तव्य तैयार किया, जिसमें खुद पाक-साफ बन गए और लोगों की संवेदनाएं बटोर लीं। उन्होंने अलगाव के फैसले के साथ अपनी बीमारी का भी जिक्र कर दिया। ताकि लोगों को लगे कि एक तरफ तो उनकी सेहत खराब है और दूसरी तरफ पत्नी उन्हें छोड़ रही है।

आखिर वे लोगों को सुजैन के बारे में क्या बताना चाहते हैं? क्या यह कि पत्नी को उनका कोई खयाल नहीं और जिंदगी के नाजुक मौके पर वह उनका साथ छोड़ रही है! यही नहीं ऋतिक ने यह भी लिखा है कि उनका विवाह संस्था में विश्वास अब भी बरकरार है। क्या इसे यह माना जाए कि शादी टूटने की पूरी जिम्मेदारी सुजैन की है और उनका शादी में भरोसा नहीं रह गया है।

अर्जुन रामपाल का नाम भी शामिल
ऋतिक-सुजैन की शादी टूटने में जिस तरह से ऐक्टर अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया है, उससे भी सुजैन के दोस्त गुस्सा हैं। अर्जुन शादीशुदा हैं। वह और उनकी पत्नी मेहर, ऋतिक-सुजैन की अच्छी दोस्त हैं।

सुजैन के दोस्त इस बारे में भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि कहीं ऋतिक के करीबियों ने सुजैन को बदनाम करने के लिए अर्जुन का नाम तो आगे नहीं बढ़ाया। मीडिया में खबरे छपी हैं कि इस अलगाव का कारण अर्जुन के साथ सुजैन की ‘नजदीकियां’ हैं। अब इस बात का क्या मतलब निकाला जाए?

सुजैन के दोस्तों का कहना है कि वह हमेशा ऋतिक के अच्छे-बुरे वक्त में साथ खड़ी रही हैं। अब उनसे ऐसा बर्ताव करके ऋतिक अच्छा नहीं कर रहे हैं। वे यह भी कहते हैं कि ऋतिक ने कई बार घर की चारदीवारी में जिस तरह से सुजैन के साथ ‘बुरा बर्ताव’ किया, उसका तो सुजैन मीडिया में कभी जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


उधर, ऋतिक का पूरा परिवार मीडिया से दूरी बनाए हुए है और इस मामले पर चुप्पे साधे है। सूत्रों के मुताबिक इन दिनों अमेरिका में रह रहे ऋतिक ने परिजनों से कहा कि जब तक वे भारत नहीं लौट आते, इस मामले में किसी से बात न करें। बताया जा रहा है कि वह 20 दिसंबर या उसके बाद देश लौटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें