फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा ने अगली फिल्म के लिए चौथी बार गोपीचंद मालिनेनी संग मिलाया हाथ, RT4GM का फर्स्ट लुक जारी

Sun, 09 Jul 2023 05:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार अपनी अगली नई फिल्म के लिए निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के साथ चौथी बार सहयोग कर रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
रवि तेजा, गोपीचंद मालिनेनी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा अपनी अगली फिल्म के लिए एक बार फिर गोपीचंद मालिनेनी के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। रवि तेजा और गोपीचंद की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में गिनी जाती है। जब भी अभिनेता और निर्देशक ने एक साथ काम किया है, उनकी फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। अब एक बार फिर वह अगली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

रवि तेजा - फोटो : social media
रवि तेजा और गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म को अस्थायी रूप से RT4GM नाम दिया गया है। रवि तेजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर गोपीचंद मालिनेनी के साथ अपने चौथे सहयोग की खबर साझा की। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उनका पिछला जुड़ाव उनके लिए खास रहा है और फिल्म का पहला लुक साझा किया। रवि तेजा ने ट्वीट किया, "यादगार हैट्रिक फिल्मों के साथ गोपीचंद के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा विशेष रहा है। यहां गोपी और माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ एक और साझेदारी है। जल्द ही मिलते हैं।''



रवि तेजा - फोटो : social media
सिर्फ रवि तेजा ही नहीं, बल्कि गोपीचंद मालिनेनी ने भी खुद को फिर से अभिनेता के साथ जोड़ने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे आगामी प्रोजेक्ट पर मेरे प्रिय मास महाराजा रवि तेजा के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बेहद रोमांचित हूं। फिल्मों की ब्लॉकबस्टर हैट्रिक के बाद अब हम एक और ठोस सामूहिक मनोरंजन देने के लिए फिर से तैयार हैं। इस अवसर के लिए मेरे हीरो का आभारी हूं। मेरे निर्माताओं को धन्यवाद।



Bawaal Trailer: बवाल है वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर, लव स्टोरी के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा ट्विस्ट
विज्ञापन

रवि तेजा - फोटो : social media
वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, RT4GM वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी। घोषणा के साथ-साथ फिल्म की टीम के बारे में विवरण भी जारी किया गया है। फिल्म का संगीत एस थमन द्वारा तैयार किया जाएगा। संगीत निर्देशक ने पहले अभिनेता और निर्देशक के पिछले दो फिल्मों के लिए काम किया था। RT4GM का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर के जरिए उनकी प्रोडक्शन कंपनी, माइथ्री मूवी मेकर्स के तहत किया जाएगा।

Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें