फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर हैं रवि चोपड़ा

Thu, 25 Oct 2012 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा की तबियत में सुधार का कोई संकेत नहीं है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनके फेफड़े का इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है।  दिवंगत निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा के 66 वर्षीय पुत्र रवि को कथित तौर पर फेफडों में बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


ब्रीच कैंडी अस्पताल के सूत्रों के अनुसार रवि आईसीयू में हैं।’ डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुयी है लेकिन उन्होंने कोई और सूचना देने से इंकार कर दिया। ‘जमीर’ (1975), ‘द बर्निंग ट्रेन’ (1980), ‘बागबान’ (2003), और ‘बाबुल (2006) सहित रवि ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है।

उन्होंने अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘भूतनाथ’ (2008) का भी निर्माण किया था। रवि के चाचा फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का रविवार को डेंगू और शरीर के कई अंगों के काम नहीं करने के कारण निधन हो गया था। यश चोपड़ा, बी आर चोपड़ा के छोटे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें