फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने साझा किया हथनी का दिल दहला देने वाला वीडियो, लगाई मदद की गुहार

Tue, 06 Sep 2022 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में टॉर्चर से आहत जॉयमाला के चिंघाड़ने की आवाज किसी को भी बेचैन कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉर्चर करने के लिए इस हथनी के दो पैरों को 16-16 घंटें जंजीरों से बांधा गया था और कई तरह की दर्दनाक यातनाएं दी जा रही थीं।
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक नेकदिल इंसान हैं। वह प्रकृतिप्रेमी और पशुप्रेमी हैं और अक्सर बेजुबानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती नजर आती हैं। एक बार फिर रवीना टंडन ने एक हथनी के लिए अपनी आवाज बुलंद की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हथनी पर काफी अत्याचार किया जा रहा है। क्रूरता की हद इतनी पार हो गई है कि हथनी की चिंघाड़ वीडियो में साफ सुनाई दे रही है। रवीना टंडन ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है और मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

क्रूरता की हदें हुईं पार
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो तमिलनाडु का है। वीडियो में जॉयमाला नाम की हथनी के साथ महावत को क्रूर व्यवहार करते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जॉयमाला नाम की इस हथनी को असम से तमिलनाडु ले जाया गया था। किसी धार्मिक कार्यक्रम में इस हथनी का उपयोग करने को लेकर ट्रेनिंग देने के नाम पर उसे इस कदर टॉर्चर किया जा रहा है कि उसकी चीखें निकल रही हैं। 

लिखी यह बात
वीडियो में टॉर्चर से आहत जॉयमाला के चिंघाड़ने की आवाज किसी को भी बेचैन कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉर्चर करने के लिए इस हथनी के दो पैरों को 16-16 घंटें जंजीरों से बांधा गया था और कई तरह की दर्दनाक यातनाएं दी जा रही थीं।  सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को जब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने देखा तो उनसे जॉयमाला की यह स्थिति नहीं देखी गई। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट कर उसे रेसक्यू करने की गुहार लगाई। रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा, 'प्लीज हाथी जयमाल्यता (जिसे जॉयमाला भी कहा जाता है) को एक रेसक्यू केंद्र में भेजें, जहां उसे एक्सपर्ट से देखभाल मिल सके, बिना जंजीरों के रह सके और बाकी हाथियों की कंपनी में रह सके। उसे ट्रॉमा से निपटने के लिए मदद की जरूरत है।' 

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने भी उठाई आवाज
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब रवीना टंडन ने इस तरह बेजुबानों के हक में आवाज उठाई हो। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानवरों से जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं। उनके ट्विटर पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। रवीना टंडन के अलावा अर्जुन रामपाल ने भी यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है और हथनी की मदद के लिए अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें