फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों मोहन बाबू संग रोमांस कर रही हैं रवीना!

Wed, 22 May 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक दशक बाद तेलुगू फिल्म उद्योग में वापसी कर रही हैं और वह फिलहाल एक अनाम फिल्म की शूटिंग का आनंद ले रही हैं। रवीना टंडन इन दिनों साउथ एक्टर मोहन बाबू के साथ रोमांटिक फिल्में कर रही हैं।
विज्ञापन


इन दिनों वह तेलुगू फिल्मों में सक्रिय हैं। फिल्म 'बांगारु बुलोदु' और 'अकासा वीढीलो' के बाद यह रवीना की तीसरी तेलुगू फिल्म है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं सुबह उठी, बालों को संवारा और शूटिंग के लिए तैयार हो गई। मोहन बाबू के साथ एक तेलुगू गाने की शूटिंग की। यह बेहद मजेदार रहा। बप्पी लाहिरी ने बेहतरीन संगीत तैयार किया है।"

इस फिल्म में रवीना, मंचु मोहन बाबू की नायिका बनी हैं। उनके अलावा फिल्म में मंचु विष्णु, मंचु मनोज, हंसिका मोटवानी, प्रणीता, वरुण संदेश और तानिश हैं।

श्रीवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल वेनिस में चल रही है। इसका निर्माण 'श्री लक्ष्मी प्रसन्ना पिक्चर्स' और '24 फ्रेम्स फैक्टरी' द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 वर्षीया रवीना ने बॉलीवुड में 'दमन', 'अक्स' और 'मोहरा' जैसी फिल्में दी हैं। रवीना हिंदी फिल्मों में भी वापसी करने की तैयारी कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें