फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरु होगा आरके बैनर, बनेगी 'आवारा' की रीमेक

Wed, 22 May 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आर.के. बैनर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। खबरें आ रही हैं कि यह बैनर अब आवारा की रीमेक बनाने की सोच रहा है। इस रीमेक फिल्म में रणबीर और ऋषि कपूर साथ काम कर सकते हैं। अगर ऐसा हो गया, तो इतिहास अपने आपको दोहराएगा।
विज्ञापन


ओरिजनल आवारा में पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर साथ दिखाई दिए थे। कपूर खानदान के बाप-बेटे की यह जोड़ी एक बार फिर इसी फिल्म में दिखेगी। हालांकि इससे पहले अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' में भी ऋषि और रणबीर साथ अभिनय करते दिखाई देंगे।

'आ अब लौट चलें' और 'प्रेमग्रंथ' जैसी फिल्मों के निर्माण के बाद आर.के. बैनर से फिल्में बननी बंद हो गईं थीं। हालांकि इस बैनर को नई ऊंचाइयां प्राप्त करना था। लेकिन अब सही वक्त आ रहा है।
विज्ञापन


पर ऋषि नहीं चाहते निर्देशन करना

दरअसल इस समय राज कपूर के पोते और पोती यानी रणबीर कपूर और करीना कपूर दोनों ही फिल्मों में सफल पारी खेल रहे हैं। जहां रणबीर कपूर सुपर स्टारडम की ओर तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं, वहीं करीना कपूर अब तक बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनी हुई हैं।

यूं ऋषि कपूर की इच्छा नहीं है कि वे 'आवारा' के रीमेक का निर्देशन करें। उनका कहना है कि वे एक्टर ही ठीक हैं। वे निर्देशन की जिम्मेदारी उठाकर किसी भी किस्म का तनाव मोल नहीं लेना चाह रहे हैं। दरअसल वे खुद भी बतौर एक्टर फिल्मों में बहुत व्यस्त हो चुके हैं।

रणबीर के सुर कुछ दूसरे थे

उन्हें कैरियर की दूसरी पारी में शानदार चरित्र भूमिकाएं मिल रही हैं। यहां तक कि वे फिल्मों के कारण ही अपना वजन भी कम नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही वे वजन कम करने की कोशिश करते हैं, वैसे भी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनसे कहने लगते हैं कि वे ऐसा न करें। आपका मोटापा ही किरदार की मांग है।

आवारा फिल्म 1961 में बनी थी। इस फिल्म में राज कपूर के अपोजिट नरगिस ने मुख्य भूमिका निभायी थी। हालांकि रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले इस बात को खारिज कर चुके हैं कि आरके बैनर फिर से फिल्म बनाना शुरू करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें