रवीना टंडन ने इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को डेडिकेट किया। रवीना टंडन ने एक साक्षात्कार में बीती शाम हुई पुरस्कारों की घोषणा पर रिएक्शन साझा करते हुए कहा,' मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। वास्तव में सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं। यह उनके प्यार की वजह से है कि मैं इतने सालों तक इंडस्ट्री में बनी रही और अभी तक हूं। उन्होंने मुझे एक मौका दिया है। एक चांस... यह मेरे लिए पुरस्कारों का साल रहा है, लेकिन मैं वास्तव में इसी उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं।'
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
रवीना टंडन ने महज 17 साल की उम्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वीना ने साल 1991 में 17 साल की उम्र में 'पत्थर के फूल' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी और सल्लू मियां की जोड़ी खूब जमी थी। अभिनेत्री को आखिरी बार दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में काम करते देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल