रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि फैंस भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। रवीना अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, उनकी हर अदा के फैंस आज भी दीवाने हैं। सिर्फ रवीना ही नहीं , बल्कि उनकी बेटी राशा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। राशा बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मों में डेब्यू करती नजर आने वाली हैं।
भोजेश्वर महादेव के किए दर्शन
रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा के लिए काफी चिंतित नजर आ रही हैं। यही वजह है कि रवीना हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के पास विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर जाकर भोजेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने बेटी के लिए पूजा-पाठ किया और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। राशा बहुत जल्द फिल्म आजाद में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी।
इसे भी पढ़ें- KRK: केआरके का इस एक्टर को 'नशेड़ी' बताना पड़ा भारी, शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
शुरू हुई आजाद की शूटिंग
फिल्म आजाद की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है। यहां आस-पास के जिलों में करीब 15 से 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान राशा के साथ उनकी मां रवीना भी मौजूद हैं। हाल ही में रवीना की बेटी राशा ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे।