फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रवीना की कमबैक मूवी 'मातृ' का टीजर आया सामने

Fri, 24 Mar 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
रवीना टंडन
विज्ञापन
लम्बे समय के बाद आ रही रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ- द मदर' का टीजर सामने आया है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। इस टीजर में रवीना टंडन थोड़े ही समय के लिए दिखाई देंगी, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने दर्शकों को दमदार मैसेज देने की कोशिश की है। रवीना का लुक काफी जलवे बिखेर रहा है। 
विज्ञापन


इस फिल्म में रवीना टंडन एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। अंजुम रिजवी की इस फिल्म के निर्देशक हैं अश्तर सईद। 'मातृ' फिल्म 21 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी माइकल पेलिको ने लिखी है, जो एक बदले की कहानी है। माना जा रहा है रवीना टंडन इस फिल्म में एक अलग लुक में नजर आएंगी। 

रवीना टंडन काफी समय से परदे से दूर थीं, इसलिए उनके फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहें है। इस फिल्म का म्यूजिक पाकिस्तान के सूफी रॉक कलाकारों के बैन्ड ने तैयार किया है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हरियाणा में की गई है। अगली स्लाइड में देखें फिल्म का टीजर।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

रवीना टंडन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें