फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक सामने आया, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
विज्ञापन
कबीर खान की आने वाली  फिल्म 'टाइगर जिंदा है' सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी के कारण चर्चा में है और अब इन दोनों के चाहने वालो के लिए अच्छी खबर है। 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में सलमान और कैट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म की  टीम ने हाल ही में एक रोमांटिक गाने को शूट किया है जिसका टाइटल है 'दिल दिया गल्ला'। बता दें इस गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया के गोल्डन रूफ में की गई है। इसी गाने की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ का फिल्म में फर्स्ट लुक सामने आया है। इस तस्वीरों में कैटरीना काफी हॉट नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


उनकी आंखें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ साल 2012 में ' एक था टाइगर' फिल्म में साथ दिखे थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

'टाइगर जिंदा है' इसी का सीक्वल है। इस सुपरहिट जोड़ी के फैन्स काफी समय से इन दोनों को साथ में देखने के लिए तरस गए थे। पांच साल बाद ये जोड़ी साथ परदे पर नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग कई देशों में की गई है।

बताया जा रहा है कि किच्चा सुदीप इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ की फिटनेस का खास ध्यान रखा है उनकी फिटनेस ट्रेनर रिजा कटानी ने। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें