फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता गोविंदम: जब विजय ने तेज आवाज में की थी रश्मिका से बात, पहली मुलाकात में ही रो पड़ीं थीं एक्ट्रेस

Mon, 05 Oct 2026 03:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था। हाल ही में रश्मिका ने बताया कि शूटिंग के पहले ही दिन विजय की एक बात से वह रो पड़ी थीं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात कुछ खास अच्छी नहीं रही थी। दोनों ने फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था। उस समय रश्मिका इंडस्ट्री में नई थीं, जबकि विजय इससे पहले कुछ फिल्मों में काम कर चुके थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस रो पड़ीं। 
विज्ञापन


जब पहली बार हुई दोनों की मुलाकात
रश्मिका ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में विजय के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार विजय से सेट पर मिली थीं, तो उन्हें 'सर' कहकर बुलाती थीं। इसकी वजह यह थी कि वह इंडस्ट्री में नई थीं और विजय तब तक तीन-चार फिल्मों में काम कर चुके थे।

रश्मिका ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन वह सेट पर कोई म्यूजिक चला रही थीं। तभी विजय ने उनसे म्यूजिक बंद करने के लिए कहा। रश्मिका के मुताबिक, विजय ने कहा था, 'ये म्यूजिक बंद करो।'
विज्ञापन


विजय ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि वह स्वभाव से काफी सीधे और बेबाक हैं। उन्हें उस समय अंदाजा नहीं था कि उनकी बात रश्मिका को इतनी बुरी लग सकती है। 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
तेज आवाज में की थी रश्मिका से बात
विजय ने बताया कि उन्होंने रश्मिका से काफी तेज आवाज में कहा था, 'तुम ये कैसी घटिया म्यूजिक बजा रही हो?' विजय ने बताया कि दोनों को एक ही लॉक्ड कारवां शेयर करना पड़ता था। चूंकि उस समय वे दोनों बड़े स्टार नहीं थे, इसलिए कारवां का आधा हिस्सा रश्मिका और आधा हिस्सा विजय और उनकी टीम के लिए होता था।

हालांकि, विजय के लिए यह बात भले ही नॉर्मल थी, लेकिन रश्मिका को इससे काफी बुरा लगा। रश्मिका ने बताया कि वह उस समय नई थीं और उनके लिए यह एक नई जगह और नई इंडस्ट्री थी।
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रो पड़ीं थीं एक्ट्रेस
विजय ने भी माना कि उनकी बात से रश्मिका काफी दुखी हुई थीं। उन्होंने बताया कि रश्मिका की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्हें लगा था कि विजय उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

रश्मिका ने बताया कि उस समय उन्होंने यह बात किसी से नहीं कही। उन्होंने इस घटना को काफी लंबे समय तक अपने मन में ही रखा। विजय ने भी बताया कि रश्मिका ने उन्हें इस बारे में काफी समय बाद बताया था। रश्मिका ने कहा कि लंबे समय तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।

ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर: एक्ट्रेस के एयरपोर्ट आउटफिट्स ने खींचा ध्यान, टी-शर्ट पर लिखा था शिखर पहाड़िया से जुड़े यह संदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें