फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल' स्टार रणबीर के साथ सेल्फी के पीछे की बताई कहानी, बोलीं- 'आरके..'

Thu, 24 Jul 2025 04:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Animal Actor Ranbir Kapoor: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ अपनी एक खास सेल्फी की कहानी शेयर की, जो उन्होंने फिल्म एनिमल की शूटिंग के आखिरी दिन ली थी। 
 
विज्ञापन
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना ने 2022 में बॉलीवुड में फिल्म 'गुडबाय' से डेब्यू किया। 2023 में रश्मिका निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आईं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली, लेकिन रश्मिका और रणबीर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

 

एनिमल के सेट की आखिरी सेल्फी
Mashable के साथ बातचीत में रश्मिका ने बताया कि फिल्म 'एनिमल' के आखिरी दिन उन्होंने रणबीर कपूर से कहा, 'हमें एक तस्वीर लेनी चाहिए, क्योंकि वह आमतौर पर सेट पर फोटो नहीं खींचतीं।' उन्होंने आगे कहा, "रणबीर बहुत दयालु और सहयोगी हैं। वह मेरे लिए एक अच्छे दोस्त हैं।" उस सेल्फी में रश्मिका ने नीला कुर्ता पहना था, जबकि रणबीर लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में थे।

एनिमल पार्क के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल के दूसरे भाग 'एनिमल पार्क' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। यह फिल्म पहले भाग से कहीं और ज्यादा दमदार होगी। बहरहाल, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

रश्मिका और रणबीर का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा रश्मिका फिल्म 'थामा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के अलावा रणबीर फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान राम, साई पल्लवी- माता सीता, सनी देओल- हनुमान और साउथ एक्टर यश- रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Viral Video: पहली बार साथ नजर आए तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, हाल ही में जताया था एक-दूसरे के प्रति प्यार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें