अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीतने वाला काम कर दिखाया है। उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है। अब वह तीन-तीन महीने की किस्तों में उनके राशन का खर्च उठाएंगी। इससे वह बाकि लोगों को भी इस तरह के नेक काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
पोस्ट कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी
रश्मिका मंदाना ने अपनी इस सामाजिक सेवा की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘आप जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसा होता है जो आपको प्रभावित करते हैं। आपमें से कई लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मेरा जवाब है हां - और यह उनमें से एक है। यह हमेशा से मैं रही हूं और यह वह भी है और मैं हमेशा आपके प्यार के लिए इस तरह की चीजें करती रहूंगी... लेकिन मैंने इसे हमेशा गुप्त रखा क्योंकि मुझे लगता था कि अगर सिर्फ मुझे, मेरी टीम को और हममें से कुछ लोगों को पता हो तो काफी है। लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मैं सोच रही हूं,अगर इससे आप सभी प्यारे लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले तो मुझे खुशी होगी।’