रवीना टंडन 90 के दशक में एक्टिंग के अलावा फिल्माें में अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती थीं, अब बेटी राशा थडानी से उनकी राह पर चल रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में राशा थडानी ने एक डांस नंबर ‘ऊई अम्मा’ भी किया था, इस गाने में उनके डांस को काफी पसंद किया गया। हाल ही में राशा ने बताया कि कैसे वह पहली ही फिल्म में इतना अच्छा डांस कर पाईं। साथ ही इस काम में मां रवीना टंडन ने कैसे उनकी मदद की?
मां जानती थीं मैं एक्टर बनूंगी
राशा थडानी ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क से की गई बातचीत में बताया कि मां रवीना टंडन ने डांस सीखने में काफी मदद की। राशा कहती हैं, ‘मां ने मुझे रेखा, साधना जैसी एक्ट्रेस की पुरानी डांस वीडियो देखने को कहा। साथ ही सरोज खान जी की डांस ट्रेनिंग को भी देखने की सलाह दी। मां ने कहा कि मैं गौर से इन लोगों के हाव-भाव देखूं। मां जानती थीं कि मैं एक्टर बनूंगी।’ आगे चलकर यही चीजें राशा के डांस परफॉर्मेंस में काम आईं।
ये खबर भी पढ़ें:
Rasha Thadani: राशा थडानी-अमन देवगन की इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर से हुई तुलना, नेटिजन्स ने बता दी अपनी राय
ओटीटी पर पसंद की गई राशा की फिल्म
फिल्म ‘आजाद (2025)’ से राशा थडानी ने डेब्यू किया। इस फिल्म के गाने ‘उई अम्मा’ के कारण दर्शक उन्हें अब पहचानने लगे हैं। यह फिल्म थिएटर में ताे नहीं चलीं लेकिन ओटीटी पर राशा थडानी की ‘आजाद’ को काफी पसंद किया गया। फिल्म में अजय देवगन, अमन देवगन भी नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
Tamannaah-Vijay: राशा थडानी ने तमन्ना-विजय को बताया अपना गॉडपेरेंट, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना…
राशा थडानी की आने वाली फिल्में
राशा थडानी की पहली फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही चली ना हों लेकिन उनके पास फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही खबर सामने आई कि राशा थडानी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो-2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला थीं लेकिन राशा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया।