राशा थडानी फिल्म 'आजाद' के ट्रेलर लॉन्च पर
- फोटो : सोशल मीडिया
राशा ने किसको किया किस
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राशा के साथ स्टेज पर डायरेक्ट अभिषेक कपूर मौजूद थे, इस दौरान स्टेज पर आजाद को लाया गया, जो कि एक घोड़ा है। इसी घोड़े आजाद के ईद-गिर्द ही फिल्म ‘आजाद’ की कहानी कही जा रही है। आजाद यानी इस घोड़े के साथ फिल्म के सेट पर राशा ने काफी समय बिताया, ऐसे में उन्हें इससे लगाव है। इसलिए जैसे ही राशा ने आजाद को देखा तो उसको प्यार से किस किया। यह देखकर अभिषेक कपूर भी मुस्कुरा दिए।
सोशल मीडिया पर राशा को मिली तारीफ
फिल्म ‘आजाद’ का कुछ दिन पहले एक गाना रिलीज हुआ, जिसमें राशा ने बेहतरीन डांस किया। इस डांस की तारीफ कई बॉलीवुड एक्टर्स ने की है। इन स्टार्स के कमेंट्स रवीना टंडन के इंस्टाग्राम पेज पर देखे जा सकते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स भी राशा की डांसिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं।
बताया फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस
‘आजाद’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राशा थडानी ने फिल्म के शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। वह कहती हैं, ‘मैं तो शूटिंग के वक्त काफी घबराई हुई थी, आज भी घबरा रही हूंं। लेकिन अजय सर से लेकर बाकी टीम मेंबर्स ने मेरी पूरी मदद की।’ फिल्म ‘आजाद’ में राशा के किरदार और अमन देवगन के किरदार के बीच एक प्यारी लव स्टाेरी भी दिखाई गई है।