तो वहीं अंकित खन्ना ने कहा, 'मेरी राय में संगीत ब्लॉकचेन को पूरी तरह से अपनाने वाले उद्योगों में से एक होगा। कलाकार अब बिचौलियों के बिना हर तरह से सीधे जनता के बीच जा सकता है। ब्लॉकचेन में संगीत बनाने या उसके साथ बातचीत करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक सहज अनुभव में तेजी लाने की क्षमता है। मुझे अपने लंबे समय से व्यापारिक सहयोगी रफ़्तार के साथ इस नए लेन-देन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह वास्तव में नई पीढ़ी की आवाज है।'
क्या है क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी (CryptoCurrancy) एक तरह का डिजिटल एसेट होता है। कई देशों में शॉपिंग, सर्विसेज के लिए क्रिप्टो का इस्तेमाल होता है। क्रिप्टोकरेंसी को नोट या सिक्कों के रूप में प्रिंट नहीं किया जा सकता। क्रिप्टोकरेंसी के लिए कोई बैंक या एटीएम भी नहीं होता है।
पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पूरी दुनिया में समर्थन बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार अप्रैल में दो ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार कर गया था। हालांकि, बाद में मई महीने में क्रिप्टो मार्केट ने काफी झटके भी झेले थे।