फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: 'पागल' गाने के व्यूज खरीदने के लिए बादशाह ने चुकाए थे 72 लाख रुपये? तीन वर्ष बाद रैपर ने बताया सच

Fri, 21 Jul 2023 11:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पागल' गाने के व्यूज खरीदने के आरोपों पर रैपर बादशाह ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़े दावे से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। 
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह अपने गानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर आरोपों के घेरे में भी फंसते नजर आते हैं। बादशाह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को 'काला चश्मा' से लेकर 'तारीफां' जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं। हालांकि, रैपर एक बार फिर अपने 2020 के विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बादशाह पर 'पागल' गाने के व्यूज खरीदने का आरोप लगा था, जिस पर सिंगर ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन

'पागल' गाने के व्यूज विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, वर्ष 2020 में रिलीज हुआ बादशाह का म्यूजिक एल्बम 'पागल' सुपरहिट रहा था। गाने ने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि, बाद में रैपर पर यह आरोप लगा कि उन्होंने 72 लाख रुपये का भुगतान करके व्यूज खरीदे थे। इसके बाद रैपर को समन जारी कर उनसे पूछताछ भी हुई। अब बादशाह ने इन्हीं आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने 'पागल' गाने के साथ यूट्यूब व्यूज विवाद के बारे में विस्तार से बात की।

इसलिए किया था 72 लाख रुपये का भुगतान

बादशाह ने विवाद पर कहा, 'आप कभी भी यूट्यूब व्यूज नहीं खरीद सकते। इसे वैध खरीद एजेंसियों से विज्ञापन खरीदना कहा जाता है। इसका एजेंडा पागल को अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाना और एक निश्चित दर्शक संख्या हासिल करना था, ताकि हम लचीले हो सकें। हमने सोचा कि हमारे पास एक वैश्विक गीत है, और हम इसे वैश्विक दर्शकों के सामने विज्ञापित करना चाहते थे। उस समय जे बल्विन की 'मी गेंटे' रिलीज हुई थी, और यह बहुत बड़ी हिट थी। हमें लगा कि हिंदी भाषा के गाने में भी कोई बाधा नहीं होनी चाहिए क्योंकि संगीत की कोई सीमा नहीं होती।'

Vijay Varma: 'अब तक पुलिस वाले मेरे पीछे भागते थे, अब मैं क्रिमिनल्स के पीछे भागूंगा', 'कालकूट' पर बोले विजय

अफवाहों पर तिलमिलाए बादशाह 

बादशाह ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'पागल ब्राजील में बहुत हिट है, और बहुत से लोग मुझे उस गाने के कारण जानते हैं। मेरा लक्ष्य दुनिया तक इस गाने को पहुंचाना था, और और उस क्रॉसओवर के लिए जो भी पैसा लगा, उसे वैध तरीके से निवेश करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं थी। हमने तीन एजेंसियों से विज्ञापन खरीदे, जिन्हें उचित जीएसटी चालान के साथ यूट्यूब द्वारा सूचीबद्ध किया गया था। दुर्भाग्य से, हमारे कुछ दर्शकों ने नकली विचारों की कहानी फैलाना शुरू कर दिया। मैं अभी भी नहीं जानता कि नकली विचार क्या हैं।'

Sajid Nadiadwala: साजिद ने नितेश तिवारी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी कहानियां बेहद सरल
विज्ञापन

उदाहरण देकर समझाई बात 

बादशाह ने उदाहरण देते हुए समझाया, 'यह ऐसा है जैसे आप कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं?' बादशाह, इंटरव्यूअर से सवाल पूछते हैं तो वह जवाब में आईफोन कहते हैं। यह सुनकर बादशाह वापस से कहते हैं, 'आप एयरपोर्ट पर जाते हो तो आईफोन के विज्ञापन देखते हो ना? खराब कंपनी है क्या एप्पल? तीन ट्रिलियन डॉलर की कंपनी है। गड़बड़ कंपनी है क्या आईफोन? एड देखकर जिनके पास नहीं है, शायद वह भी खरीद लेंगे आईफोन।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें