दरअसल, रणवीर शौरी अपने बेटे हारून के साथ गोवा वेकेशन पर गए थे लेकिन मुंबई वापस आते वक्त हारून का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। ये बात अभिनेता ने अपने ट्वीट में बताई है। उन्होंने लिखा, ‘मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वारंटाइन कर लिया है। यह वेव रियल है।'
रणवीर शौरी कल यानी बुधवार को एक बार फिर अपने बेटे का टेस्ट करवाने वाले हैं। ये बात उन्होंने अपने अगले ट्वीट में बताई। उन्होंने लिखा, ‘हम कल उसके लिए एक बार फिर परीक्षण की योजना बना रहे हैं, ताकि एक झूठी सकारात्मकता को दूर किया जा सके, और मेरा परीक्षण भी किया जा सके, हालांकि मुझे टीका लगाया गया है। दुआ करना।’ रणवीर शौरी के इन ट्वीट्स के बाद फैंस उनके बेटे के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे हैं।
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी कोरोना वायरस की चपेट में कई सितारे आ चुके हैं। बीते दिनों, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इन सभी सेलेब्स ने क्वारंटाइन होने से एक रात पहले जमकर पार्टी की थी, जिस वजह से पूरा बॉलीवुड निशाने पर आ गया था। हालांकि, अब करीना और अमृता अरोड़ा ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और इसके बाद भी दोनों एक साथ पार्टी में नजर आईं।