फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey Son: कोरोना वायरस की चपेट में आया रणवीर शौरी का 10 साल का बेटा, अभिनेता ने कहा- ये वेव असली है

Tue, 28 Dec 2021 08:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर शौरी का बेटा हारून कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने एक ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने कोरोना की इस वेव को असली बताया है।
विज्ञापन
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपने नए वैरिएंट के साथ दुनिया के लोगों को एक बार फिर अपनी चपेट में ले रहा है। इस वैरिएंट का खतरा भारत पर भी मंडरा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और बॉलीवुड भी इससे बच नहीं पाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे एक-एक करके कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता रणवीर शौरी का बेटे हारून कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है, जिसके बाद अब हारून और रणवीर शौरी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।

विज्ञापन

रणवीर शौरी - फोटो : Social media
दरअसल, रणवीर शौरी अपने बेटे हारून के साथ गोवा वेकेशन पर गए थे लेकिन मुंबई वापस आते वक्त हारून का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। ये बात अभिनेता ने अपने ट्वीट में बताई है। उन्होंने लिखा, ‘मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वारंटाइन कर लिया है। यह वेव रियल है।'

रणवीर शौरी - फोटो : Facebook: @ranvirshorey
रणवीर शौरी कल यानी बुधवार को एक बार फिर अपने बेटे का टेस्ट करवाने वाले हैं। ये बात उन्होंने अपने अगले ट्वीट में बताई। उन्होंने लिखा, ‘हम कल उसके लिए एक बार फिर परीक्षण की योजना बना रहे हैं, ताकि एक झूठी सकारात्मकता को दूर किया जा सके, और मेरा परीक्षण भी किया जा सके, हालांकि मुझे टीका लगाया गया है। दुआ करना।’ रणवीर शौरी के इन ट्वीट्स के बाद फैंस उनके बेटे के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी कोरोना वायरस की चपेट में कई सितारे आ चुके हैं। बीते दिनों, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इन सभी सेलेब्स ने क्वारंटाइन होने से एक रात पहले जमकर पार्टी की थी, जिस वजह से पूरा बॉलीवुड निशाने पर आ गया था। हालांकि, अब करीना और अमृता अरोड़ा ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और इसके बाद भी दोनों एक साथ पार्टी में नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें