रणबीर कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ बॉलीवुड के प्ले बॉय में भी अपना नाम शामिल कर चुके हैं। उनके प्रेम के किस्से हरदम चर्चा में रहते हैं।
उनकी शादी भी उत्सुकता का विषय है। अब रणबीर ने एक साथ इन सब के बारे में खुद ही बयां कर दिया है।
इंदौर में बेशरम के प्रमोशन इवेंट के दौरान रणबीर ने बताया कि जब मैं शादी करूंगा तब मेरे सारे प्रेम प्रसंगों की सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के अफेयर के किस्से दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ खूब छाए।
इन तीनों का प्रेम त्रिकोण लंबे समय से बॉलीवुड में छाया हुआ है। क्योंकि तीनों ही टॉप क्लास अभिनेता और अभिनेत्री हैं। इसके अलावा और भी कई लड़कियों के नाम सामने आए जिनके साथ रणबीर का नाम जुड़ा।
वैसे अब नीतू कपूर ने भी बता दिया है कि उनको कैसी बहू चाहिए। उनकी डिमांड एक ऐसी लड़की की है जो कभी रणबीर का साथ न छोड़े और परिवार को जोड़े रखे।
उन्होंने ये भी बताया कि उनकी मां नीतू कपूर चाहती हैं कि मैं एक ऐसी लड़की से शादी करूं जो कभी मेरा साथ नहीं