फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट किए अपने सिक्स पैक एब्स, अर्जुन कपूर ने कहा, अब बस..

Mon, 18 Jul 2022 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपनी फिटनेस को बेहद महत्व देते हैं और कभी वर्कआउट करना नहीं भूलते। वह अपने फैंस को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी जिम से अपनी तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी फिटनेस देखते बन रही है। 

विज्ञापन

करनी पड़ी कड़ी मेहनत
रणवीर सिंह ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसमें उनका लुक काफी दमदार लग रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह पसीने से तरबतर हैं। अपने सिक्स पैक एब्स के अलावा रणबीर अपने बीयर्ड लुक को भी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ रणवीर कपूर ने शानदार कैप्शन लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिटनेस के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। रणवीर ने कैप्शन लिखा है, 'मालपुआ छोड़ने पड़े।' इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मंडे मोटिवेशन'।
 

अर्जुन कपूर ने किया कमेंट
इस तस्वीर पर अभिनेता अर्जुन कपूर की प्रतिक्रिया ने फैंस का ध्यान खींचा है। अर्जन कपूर ने कमेंट किया है, 'अब काफी हो गया।' इसके साथ उन्होंने एक फायर इमोजी भी बनाया है। अर्जुन कपूर के अलावा मनीष मल्होत्रा और वरुण धवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वरुण धवन ने कमेंट किया है, 'यस सर'। वहीं मनीष मल्होत्रा ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। 
विज्ञापन

फैंस ने की दिल खोलकर तारीफ
सेलेब्स के अलावा रणवीर के फैंस ने भी उनके पोस्ट पर काफी दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कड़क बिस्किट भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'कोई कमेंट नहीं सर, सिर्फ इमोशंस हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें