रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे बेबाक एक्टर हैं। उनकी बातें उन्हीं की तरह मजेदार और उत्साह से भरी होती हैं। अगर कभी उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनी तो वो भी पूरी एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी।
हाल ही में हुए एक इवेंट में रणवीर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी पर अगर बायोपिक बनी तो उसका नाम क्या होगा। पहले तो रणवीर ने कहा कि भला कोई उनपर क्यों बायोपिक बनाएगा और ये काफी बेकार आइडिया है। मगर फिर पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं कभी अपनी जिंदगी की सच्चाई आप लोगों को नहीं बताउंगा।'
रणवीर ने फिर आखिर अपनी बायोपिक का नाम बता ही दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक बनी तो उसका नाम 'अ लाइफ वेल लिव्ड' या 'सेक्स गॉड' होगा।
रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ दिखेंगे। इसके बाद वो आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू करेंगे।