फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय चोपड़ा आउट, अब पाक के इस एक्टर पर आया नरगिस फखरी का दिल?

Sat, 08 Apr 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
इमरान अब्बास और नरगिस फखरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
उदय चोपड़ा से ब्रेक-अप के बाद नरगिस काफी समय तक सिंगल थीं लेकिन अब उनकी जिंदगी में किसी ने दस्तक दे दी है। सुनने में आ रहा है कि इस बार भी नरगिस फिल्म एक्टर को ही डेट कर रही हैं लेकिन ये एक्टर इंडियन नहीं है।
विज्ञापन


नरगिस और किसी को नहीं पड़ोसी देश के हैंडसम हंक इमरान अब्बास को डेट कर रही हैं। इमरान पाकिस्तान में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने बिपाशा बसु की फिल्म 'क्रीचर 3डी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में छोटे से रोल में नजर आए थे।

खबरों की मानें तो इमरान और नरगिस की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। इसकी शूटिंग दुबई में हुई थी और इसके पूरे होने के बाद भी दोनों को साथ देखा गया था।
विज्ञापन


नरगिस ने काफी समय तक बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा को डेट किया है। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया लेकिन उन्हें कई बॉलीवुड पार्टियों में साथ देखा गया है। उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें आई थीं कि उदय ने नरगिस से व्हाट्सऐप पर ब्रेकअप कर लिया था जिसके अगले दिन ही नरगिस न्यूयॉर्क निकल गई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें