अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि वह अक्सर फिल्मों में अपनी लाइन्स खुद लिखते हैं। उन्हें बेहतर तरीके से याद रखने कि लिए उनमें बदलाव भी करते हैं। बता दें कि एक्टर बनने से पहले रणवीर राइटिंग में हाथ आजमा रहे थे। आज भी वह अपनी फिल्मों के डायलॉग के साथ प्रयोग करते हैं। हालांकि, उनके अंदर क्रेडिट की भूख नहीं है। इस बारे में रणवीर ने हाल ही में खुद खुलासा किया।