फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer singh: रणवीर सिंह धमकी मामले में नया मोड़, क्या कंफर्म हुआ बिश्नोई गैंग से कनेक्शन? कहां तक बढ़ी जांच?

Fri, 13 Feb 2026 02:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Ransom Threat Case: पिछले दिनों ‘धुरंधर’ की अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नाेट भेजा गया। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले को लेकर नई जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranveersingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह को मिली धमकी के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच मुंबई क्राइम पुलिस कर रही है। अभिनेता से वॉइस नोट भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। अटकलें लग रही थीं कि इस मामले में बिश्नोई गैंग का कनेक्शन हो सकता है। अब पुलिस जांच में इस धमकी के तार बिश्नोई गैंग से जाकर जुड़ गए हैं। जानिए, रणवीर सिंह को धमकी देने वाले शख्स का बिश्नोई गैंग से क्या कनेक्शन है। 

हैरी बॉक्सर गैंगस्टर का नाम आया सामने

विज्ञापन

रणवीर सिंह धमकी मामले में नई जानकारी सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले का पता लगा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मैसेज में आवाज कथित तौर पर हैरी बॉक्सर की है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। 
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि उनकी शुरुआती जांच में सामने आया है कि वॉइस नोट में जो आवाज है वो हैरी बॉक्सर की है। लेकिन अभी भी सब कुछ ठीक से कंफर्म करने के लिए और सबूत देख जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फाेरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार
रणवीर सिंह धमकी मामले में अभी भी फाेरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस भी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही जरूर कानूनी कदम पुलिस द्वारा उठाए जाएंगे। रणवीर सिंह के केस को लेकर ही उनके मैनेजर का बयान क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले दर्ज किया था। साथ ही इस घटना के बाद रणवीर सिंह और उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

ये खबर भी पढ़ें: रोहित-रणवीर के बाद अब निशाने पर सलमान के जीजा आयुष शर्मा, मेल के जरिए मांगी फिरौती; दी जान से मारने की धमकी 

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर भी चर्चा में रणवीर सिंह
एक तरफ रणवीर सिंह हाल ही में मिली फरौती की धमकी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' भी खबरों में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। यही उम्मीद मेकर्स को 'धुरंधर 2' से भी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें