रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आखिरकार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं दोनों सितारों के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने सराहा। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो इसे इंडस्ट्री के सेलेब्स और समीक्षकों द्वारा मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणवीर और आलिया की अदाकारी इंडस्ट्री के कुछ सितारों और हस्तियों को बहुत ज्यादा पसंद आई। जी हां, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को फिल्म में रणवीर सिंह की अदाकारी खूब पसंद आई और उन्होंने खुश होकर रणवीर को खास चीज तोहफे में दी है।