फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर अब भी ICU में, अधर में 'रामलीला'

Thu, 03 Oct 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह की हालत अब भी नहीं सुधरी है। वह अभी भी आईसीयू में हैं। उन्हें डेंगू हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को बुखार हुआ था। जब बाद में उनके खून की जांच की गई तो उनको डेंगू की शिकायत पाई गई।

इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल से मुंबई लाया गया था। अब उनका इलाज मुंबई में हो रहा है। चिंता की बात यह है कि रणवीर की हालत अभी भी नहीं सुधरी है।

सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह के खून में अभी भी प्लेटलेट्स नहीं बढ़ रही हैं। यह एक चिंता का विषय है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं है।
विज्ञापन


उधर रणवीर सिंह की कथित प्रेमिका और उनकी आने वाली फिल्म रामलीला में उनकी नायिका दीपिका पादुकोन उन्हें देखने के लिए अस्पताल गईं। हालांकि रणवीर का पूरा परिवार लगातार उनके साथ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें