रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'रामलीला' में दीपिका के साथ हुए किसिंग सीन को आखिर इतनी तवज्जों क्यों दे रहे हैं।
फिल्मी गलियारे के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर रणवीर सिंह क्यों अपने हर इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘रामलीला’ के चुंबन को हिंदी फिल्मों का अब तक का सबसे बेहतरीन ‘किस’ बता रहे हैं।
किसने रणवीर को इस बात का सर्टिफिकेट दिया है? सच बात तो यह है कि खुद रणवीर के पास भी इस बात का ठोस जवाब नहीं है। जब उनसे हाल में एक पत्रकार ने पूछा कि आखिर किस आधार पर वह दीपिका के साथ ‘किस’ को सबसे बढ़िया कह रहे हैं।
इस पर रणवीर ने मासूमियत से भरा जवाब दिया कि मैंने बचपन से अभी तक हजारों फिल्में देखी हैं और जब ‘रामलीला’ का रफ कट देखा तो मुझे लगा कि इससे बेहतर ‘किस’ पर्दे पर मैंने आज तक नहीं देखा। अगर आपने देखा तो हो बताइए। सचमुच, अब तो फिल्म देखना ही पड़ेगी।