फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 Movie: दिल्ली में रणवीर सिंह की फिल्म हुई टैक्स फ्री, कबीर खान ने केजरीवाल को कहा शुक्रिया

Wed, 22 Dec 2021 01:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का पहला लुक आते ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया था। इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने रणवीर और अन्य कलाकारों की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल के पूरी तरह से रचे-बसे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
83 फिल्म पोस्टर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का पहला लुक आते ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया था। इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने रणवीर और अन्य कलाकारों की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल के पूरी तरह से रचे-बसे दिख रहे हैं। उनके अभिनय और कबीर खान के निर्देशन की जबरदस्त चर्चा हो रही हैं। ये फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं और प्रशंसकों के लिए दिल्ली राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है।

विज्ञापन


दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म

इस फिल्म को रिलीज से पहले ही लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली में 83 को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। 1983 में कपिल देव और भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर एक इतिहास रच दिया था। अब उन्हीं यादों को एक बार फिर से पर्दे पर ताजा करते हुए रणवीर सिंह नजर आएंगे। फिल्म की हाल ही में स्क्रीनिंग रखी गई जहां सितारों ने फिल्म और रणवीर सिंह के साथ अन्य सितारों की काफी तारीफ की।

कबीर खान ने शुक्रिया अदा किया
कबीर ने अरविंद केजरीवाल को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, दिल्ली में 83 को टैक्स-फ्री करने के लिए धन्यवाद श्री अरविन्द केजरीवाल और श्री मनीष सिसोदिया जी! आपका ये बड़प्पन भारत के सबसे बड़ी जीत को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos

83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म में ये सितारे निभा रहे हैं अहम भूमिका

रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साकिब सलीम, साहिल चड्डा, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, एमी विर्क, जीवा, जतिन सरना, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, दिनकर शर्मा, धैर्य करवा अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर सिंह - फोटो : deepveerparadiso/insta
प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे दीपिका और रणवीर

अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक दिखाई गई। ये देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें