फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Brar: रणवीर बरार ने साइन किया दूसरा एक्टिंग प्रोजेक्ट, करीना कपूर संग जमेगी जोड़ी

Tue, 22 Aug 2023 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर बरार का कहना है कि अलग-अलग चीजें करने में उन्हें काफी खुशी मिल रही है। हालांकि, कुकिंग हमेशा पहले पायदान पर रहेगी।
विज्ञापन
रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर शेफ रणवीर बरार अभिनय की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। 'मॉडर्न लव: मुंबई' सीरीज में उन्हें काफी पसंद किया गया था। अब वह एक बार फिर पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। खबर है कि हंसल मेहता और एकता कपूर की आगामी मर्डर मिस्ट्री में रणवीर नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी करीना कपूर खान के साथ जमेगी। अपने अभिनय करियर को लेकर हाल ही में रणवीर ने बात की।

विज्ञापन


अभिनय में मिल रही खुशी
रणवीर बरार का कहना है कि अलग-अलग चीजें करने में उन्हें काफी खुशी मिल रही है। उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह के प्रोजेक्ट मुझे खुद को एक्सप्लोर करने का मौका देते हैं। मेरे खाने में भी इसका अच्छा रिफ्लेक्शन नजर आता है। इस फिल्म को साइन करते हुए किरदार ने मुझे काफी आकर्षित किया। यह ग्रे रोल है और मुझे लगता है कि हम सभी के व्यक्तित्व का एक काला-सफेद पक्ष होता है'।
Mega 157: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता की अगली फिल्म 'मेगा 157' की हुई घोषणा
विज्ञापन


हंसल मेहता का साथ पाकर हुए खुश
रणवीर ने आगे कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के बाद एक बार फिर हंसल मेहता के प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल रहा है। हंसल सर के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक स्पेशल अनुभव होता। वह अपने एक्टर्स को अपने किरदारों को बेहतर तरीके से समझने और अभिव्यक्त करने की आजादी देते हैं। एक बार फिर उनके साथ काम करते हुए बेहद उत्साहित हूं'।
विज्ञापन

Krutika Deo: ताली की शूटिंग के वक्त कृतिका को सच में भिखारी समझ बैठे थे लोग, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

कुकिंग हमेशा पहले पायदान पर
रणवीर बरार ने करीना कपूर के साथ काम करने की भी खुशी साझा की। रणवीर से जब पूछा गया कि वह एक मशहूर शेफ हैं और अब एक्टिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं, दोनों में से उन्हें क्या पसंद है? इस पर उन्होंने कहा कि 'बेशक, कुकिंग हमेशा पहले पायदान पर रहेगी। मैं हमेशा पहले एक शेफ रहूंगा। यह जारी रहेगा। एक्टिंग और कुकिंग में काफी समानताए हैं'।
Pradhyuman: 150 लड़कियां रिजेक्ट करने वाले इस शख्स पर दर्ज हुई FIR, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें