फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: कई साल बाद साथ नजर आए रंजीत और प्रेम चोपड़ा, फैंस हुए खुश; लिखा- 'दोनों स्वस्थ रहें मस्त रहें'

Fri, 10 Jul 2026 01:53 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranjeet And Prem Chopra In One Frame: बॉलीवुड के दो आइकॉनिक विलेन रंजीत और प्रेम चोपड़ा एक ही फ्रेम में साथ नजर आए। यह तस्वीर खुद रंजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।
 
विज्ञापन
रंजीत और प्रेम चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता रंजीत ने सोशल मीडिया पर प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी कई यादगार तस्वीरें साझा की हैं। कई साल बाद दो आइकॉनिक विलेन को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

रंजीत का पोस्ट
रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेम चेपड़ा के साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दो विलेन को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इस खास तस्वीर के साथ रंजीत ने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम चोपड़ा के साथ पुरानी यादें।

प्रशंसकों के कमेंट्स
रंजीत और प्रेम चोपड़ा को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। कई फैंस ने दोनों की इस तस्वीर पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। तो कई फैंस ने दोनों को स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों स्वस्थ और मस्त हैं', दूसरे फैन ने लिखा, 'भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे और अच्छी सेहत प्रदान करे', एक और फन ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता।'
विज्ञापन

कई फिल्में कर चुके हैं रंजीत और प्रेम चोपड़ा
रंजीत और प्रेम चोपड़ा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक में इन दोनों दिग्गज कलाकारों ने कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन भी साझा किया है।

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी को पहली बार देखकर सायरा बानो को कैसा हुआ था महसूस, राज कपूर की फिल्म 'दीवाना' का किस्सा किया याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें