सलमान का उदाहरण देकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं यह सब करने में पीछे रह गया। मैं किसी ग्रुप का भी हिस्सा नहीं था। और अगर आपके पास एक बड़ी हिट फिल्म हो, तो कोई आपसे सवाल नहीं करता। सफलता सबसे बड़ी चीज होती है। जैसे सलमान खान के साथ हुआ। उन्होंने ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) से शुरुआत की थी और लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था।’
जावेद ने आगे बताया, ‘फिर ‘मैंने प्यार किया’ (1989) आई और उसके बाद हर कोई उनके पीछे भागने लगा। वही सलमान खान थे, उन्होंने कुछ अलग नहीं किया था, लेकिन फर्क सिर्फ सफलता का था। इसके बाद आप उसी के साथ आगे बढ़ते हैं। मेरे साथ ऐसी कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं हुई।’
विलेन के रोल से की शुरुआत
जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी पहली फिल्म ‘मेरी जंग’ (1985) हिट थी और उनका गाना ‘बोल बेबी बोल’ भी काफी पॉपुलर हुआ था, तो जावेद ने कहा, ‘मुझे उस फिल्म में विलेन के रूप में लॉन्च किया गया था। उस समय सुभाष घई सबसे बड़े डायरेक्टर थे और एनएन सिप्पी टॉप प्रोड्यूसर्स में से एक थे।’
ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ को होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ने ली इतनी फीस; जानकर रह जाएंगे हैरान
उन्होंने कहा, ‘इस वजह से लोगों ने सोच लिया कि अगर मुझे विलेन के तौर पर लिया गया है, तो आगे भी मुझे उसी तरह के रोल मिलेंगे। यह छवि पहले ही बन गई थी। इसे बदलने के लिए किसी को मेरे साथ एक मस्तीभरी म्यूजिकल फिल्म बनानी चाहिए थी, जैसा साउथ में प्रभु देवा के साथ हुआ। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैंने भी खुद को उस तरह से पेश नहीं किया। हालांकि, अब मैं इन बातों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता।’