रंजीत ने क्या कहा?
रंजीत ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बिंदु को धन्यवाद कहा और हंसते हुए एक पुराना किस्सा याद किया। रंजीत ने कहा, 'बिंदु जी, बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन आपको कैसे पता चला कि मैं मासूम था? मुझे याद है कि मेरे पास एक पुरानी तस्वीर है, जिसमें आप मेरे कान खींच रही हैं। अगर मैं सच में इतना मासूम था, तो आपने मेरे कान क्यों खींचे? मुझे आज तक यह बात समझ नहीं आई। प्लीज मुझे फोन करके बताइएगा।'
पांच दशकों का साथ
रंजीत और बिंदु दोनों पिछले 50 साल से ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं। उन्होंने 'नसीब', 'लावारिस' और 'प्रेम रोग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। रंजीत फिल्मों में 'गुंडे', 'स्मगलर' और कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया। पर्दे पर वे जितने डरावने दिखते थे, असल जिंदगी में वे उतने ही शांत, मजाकिया और मिलनसार इंसान हैं।
वहीं बिंदु भी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें 'कटी पतंग', 'अभिमान' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: जब तेज बुखार में भी अमिताभ बच्चन करते रहे फिल्म की शूटिंग, नीना गुप्ता ने सुनाया किस्सा