फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी के लिंकअप की क्यों लगी अटकलें? ‘लाॅकअप 2’ के प्रतियोगी ने गिना दिए कारण

Tue, 30 Jun 2026 08:53 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshad Chopda And Shivangi Joshi link Up: क्या 16 साल पहले गर्लफ्रेंड से मिले धोखे को भूलकर हर्षद चोपड़ा प्यार को फिर से अपनी जिंदगी में मौका दे रहे हैं? दरअसल, ‘लॉकअप 2’ में उनके और शिवांगी जोशी के लिंकअप की अटकलें लगने लगी हैं। जानिए, यह बातें क्यों चर्चा में आ रही हैं?
विज्ञापन
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉकअप 2’ में जब हिस्सा लिया तो पहले एपिसोड में गर्लफ्रेंड की बेवफाई का जिक्र किया। अब शो के कुछ प्रतियोगियों को लगता है कि हर्षद, शिवांगी जोशी को पसंद करते हैं। शिवांगी भी इस शो का हिस्सा हैं। जानिए, कुछ प्रतियोगियों को ऐसा क्यों लग रहा है कि हर्षद और शिवांगी के बीच नया रिश्ता बन रहा है। 

विज्ञापन


इस वजह से लगीं लिंकअप की अटकलें 
सोशल मीडिया पर ‘लॉकअप 2’ का एक वीडियो वायरल है। इसमें वरुण और योगेश नाम के दो प्रतियोगी हर्षद और शिवांगी को लेकर चर्चा कर रहे थे। योगेश कहते हैं, ‘हर्षद और शिवांगी के बीच कुछ चल रहा है, वो उसके लिए खाना बचाती है। एक ही थाली में खाना खाते हैं।’ वहीं वरुण कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि हर्षद ही उसके पीछे भागता है।’ इन दो लोगों के डिस्कशन के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी रिएक्ट किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस खबर पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है, वह हर्षद और शिवांगी को साथ देखकर खुश हैं। 
 


 

विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

पहले भी साथ काम कर चुके हैं शिवांगी और हर्षद 
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं। सीरियल  'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में वह शिवांगी जोशी के साथ अभिनय कर चुके हैं, यह एक रोमांटिक सीरियल था।

हर्षद ने शो ‘लॉकअप’ में खोला था अपना राज
हाल ही जब ‘लॉकअप 2’ शुरू हुआ था तो इस शो में हर्षद ने एक बड़ा राज खोला था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यही मेरा राज है।’ 
‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के एपिसोड में जब हर्षद चोपड़ा ने अपने दिल का दर्द बयां किया तो हर कोई हैरान रह गया। लगभग 16 साल पहले उनको प्यार में धोखा मिला था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें