रानी मुखर्जी की शादी को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन वह अभी तक अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ हनीमून पर नहीं जा सकी हैं। दोनों 21 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे।
ऐसा नहीं कि दोनों ने अपनी हनीमून प्लान नहीं किया है, इनकी प्लानिंग तो हर महीने होती है लेकिन जाने का वक्त नहीं मिल पाता। रानी और आदित्य के करीबियों का कहना है कि दोनों ही अपना वजन घटाने में बिजी हैं। दोनों ही अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि इनका हनीमून अब तक नहीं हो पाया है।