फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आदित्य-रानी की शादी की तारीख

Wed, 30 Oct 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा अपनी शादी का ऐलान 22 दिसंबर को कर सकते हैं। ऐसा खबरों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वैसे शादी की तारीखों को लेकर अटकलों का दौर लंबे समय से जारी है। लेकिन अब ये तो साफ हो गया है कि इन दोनों की शादी होकर रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक शादी की तारीख अभी सुनिश्चित नहीं है, लेकिन वह आने वाले महीनों में हो जाएगी। और इस बात का ऐलान 22 दिसंबर को कर दिया जाएगा।

असल में रानी मुखर्जी के माता-पिता की जिद के बाद आदित्य मान गए हैं कि वे बंगाली और पंजाबी दोनों रस्मों से शादी करेंगे। कोशिश यही है कि विवाह आदित्य के किसी मित्र के अपार्टमेंट में मुंबई में ही चुपचाप संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से रानी आदित्य की दी हुई एक हीरे की अंगूठी पहनी हुई हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने अपने नजदीकियों के सामने स्वीकार किया है कि आदित्य और उनकी मंगनी हो चुकी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें