फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद अपने घर आईं रानी मुखर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी मूलतः झांसी की रहने वाली हैं। यह अलग बात है कि उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट कर गया। अब झांसी के उनके घर को मंदिर बना दिया गया है। रानी के परिवार ने उस जगह को मंदिर के लिए दान में दे दी है। पिछले दिनों रानी मुखर्जी ने झांसी जाने की इच्छा प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी का प्रमोशन झांसी से ही करेंगी। अब यह इच्छा रानी ने पूरी कर ली है। मंगलवार की दोपहर रानी झांसी पहुंच गईं।
विज्ञापन

Trending Videos

अच्छा लगा आकर

रानी मुखर्जी ने यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात की। अमर उजाला से बात करते हुए रानी ने कहा कि उन्हें झांसी आकर ऐसा एहसास हो रहा है कि वह अपने घर आ गईं। रानी ने कहा कि चूंकि ‌फिल्म का शीर्षक मर्दानी है तो हमने सोचा कि इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शहर से की जाए। लक्ष्मीबाई के बारे कही कई कविता की यह पंक्ति तो आपने सुनी ही होगी 'खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी'। कुछ इसी अंदाज में रानी ने यह पंक्ति दोहराने के साथ फिल्म का शीर्षक का संबंध इस लाइन से भी जोड़ा।
विज्ञापन

एक्‍शन अवतार में दिखेंगी रानी

रानी मुखर्जी इस फिल्म में वह पहली बार एक्‍शन करती हुई नजर आएंगी। फिल्म के कई स्टंट खुद रानी मुखर्जी ने किए हैं। मारधाड़ और गालियों के प्रयोग की वजह से फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। प्रदीप सरकार निर्देशित यह फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होगी। यह शादी के बाद रानी मुखर्जी की पहली फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें