फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलिए मिलते हैं फिल्मों के कई तरह के कुत्तों से

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजा मामला इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म इट्स इंटरटेनमेंट का है। 8 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म का नाम कुत्ते के ही नाम पर है। इंटरटेनमेंट फिल्म में कुत्ते का ही नाम है। पूरी फिल्म ही इसी कुत्ते से दोस्ती और दुश्मनी निकालने में बीतती है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ज्यादातर हिस्सों में कुत्ते नजर आएंगे।
विज्ञापन


Trending Videos

प्रियंका चोपड़ा का कुत्ता

प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्‍म मुझसे शादी करोगी में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान से जब-जब संबंध बिगड़ते हैं तब-तब उसकी वजह कुत्ता ही होता है। अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा और उनके बाप अमरीश पुरी के दिल में जगह इस कुत्ते की वजह से ही बनाता है।

बोल राधा बोल का कुत्ता

बोल राधा बोल में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। यहां असली और नकली कुत्ते का मामला है। असली कुत्ता ही फिल्म के क्लाइमेक्स में बड़ी भूमिका अदा करता है। यह कुत्ता हीरो बने ऋषि कपूर का है जिसे साजिशन बदला जाता है। उसकी जगह पर एक नकली कुत्ता बैठाया जाता है। इस कुत्ते की चर्चा भी फिल्‍म में खूब होती है।

विज्ञापन

यहां बदला लेता है कुत्ता

जैकी श्राफ की फिल्म तेरी मेहरबानियां में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। फिल्‍म में जैकी श्राफ को मार दिया जाता है। इंटरवल के बाद कुत्ता ‌जैकी को मारने वालों से चुन-चुनकर बदला लेता है। यह पूरी तरह से इमोशनल फिल्‍म है। कुत्ते को आगे करके ही फिल्म को प्रमोट भी किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें