फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो कम क्यों हुई रानी मुखर्जी?

Fri, 29 Nov 2013 03:10 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी अब बिल्कुल नए अंदाज में दिखेंगी। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया है।
विज्ञापन


फिल्म मरदानी के लिए रानी मुखर्जी ने बारह किलो वजन कम किया है। बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास देवी चौधरानी पर आधारित इस फिल्म से रानी को बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें रानी एक पुलिस कॉप का किरदार निभा रही हैं।

यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं। परिणीता जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके प्रदीप इस बंगाली कथानक  में रमे हुए हैं। वैसे, इस फिल्म के लिए खुद आदित्य चोपड़ा भी अतिरिक्त ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग के दौरान भी आदित्य ने हस्तक्षेप किया था। उन्हीं ने स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट भी एप्रूव किया है। यह भी खबर है कि मरदानी में सलमान खान एक खास किरदार निभाने जा रहे हैं। वैसे भी रानी का किरदार सलमान खान के फिल्म दबंग में निभाए चुलबुल पांडे से काफी हद तक मिलता जुलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें