फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, दर्शकों को हंसाते आएंगी नजर

Fri, 29 Nov 2019 11:34 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
shilpa shetty - फोटो : social media
विज्ञापन

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'बाजीगर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों से 90 के दशक में अपना जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी कर चुकी हैं। वह करीब 13 सालों से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि अब शिल्पा फिर से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। इन दिनों वह फिल्म 'निकम्मे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जैसे ही अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में वापसी की ठानी वैसे ही फिल्मकार उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने को आतुर नजर आ रहे हैं। नई जानकारी के अनुसार प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में भी शिल्पा नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब शिल्पा निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म में काम करेंगी। 

विज्ञापन


प्रियदर्शन ने हाल में 'मरक्कर:अरबिकाडालिन्ते सिम्हम' की शूटिंग खत्म की है। वह इन दिनों देहरादून में हैं। शिल्पा के फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर प्रियदर्शन ने कहा, 'हंगामा 2' की शूटिंग 6 जनवरी से शुरू होगी।' उन्होंने इस बात पर भी अचंभा व्यक्त किया कि ना जाने कैसे उन्हें और शिल्पा शेट्टी को साथ काम करने में इतना वक्त लग गया। उन्होंने आगे बताया, 'यह किरदार काफी अलग और खास है इसलिए  इस रोल के लिए मुझे एक ऐसा कलाकार चाहिए था जिसने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया हो।' 

निर्देशक ने आगे बताया, 'शिल्पा फिल्म में ग्लैमरस और प्रफुल्लित करने वाला किरदार निभाएंगी। वह परेश रावल के अपोजिट नजर आएंगी। हमने इस फिल्म को 'हंगामा 2' का शीर्षक दिया है क्योंकि इसमें भ्रम और गलतफहमी से उत्पन्न अजीब परिस्थितियां हैं, इसके साथ ही पिछली फिल्म की भावना है।' वहीं फिल्म में शिल्पा और परेश रावल के अलावा मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष भी मुख्य किरदार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कपूर ने आमिर और सलमान को कहा 'ढोंगी', बोले- 'दूसरों को भटकाने का काम करते हैं'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें