फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: 'कभी अलविदा न कहना' के सेट पर फ्रीज हुई थीं रानी, आज भी उस घटना को यादकर सिहर उठती हैं अभिनेत्री

Tue, 02 Jan 2024 04:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

हम -14 डिग्री में शूटिंग कर रहे थे। मैंने सिर्फ लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद मैं अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। मेरा कजिन जो 'कभी अलविदा न कहना' में करण को असिस्ट कर रहा था, वे मुझे उठा कर कार तक ले गया।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की फिल्मों में रोमांस दिखाने के लिए अक्सर निर्देशक अपनी अभिनेत्रियों को पतली सी साड़ी पहना कर बर्फीली वादियों में गाने शूट करते हैं। इस ट्रेंड को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से शुरू किया था। पिछले साल आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट भी कश्मीर की बर्फीली वादियों में लाल साड़ी में लिपटी नजर आईं थीं। इससे पहले करण जौहर की एक और फिल्म में रानी मुखर्जी ने भी माईनस टेम्प्रेचर में गाना शूट किया था। करण ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए, माईनस टेम्प्रेचर में शूटिंग करने की मुश्किलों के बारे में खुल कर बात की थी। उस दौरान उनके साथ रानी मुखर्जी भी मौजूद थीं। रानी मुखर्जी ने भी बर्फीली वादियों में रोमांटिक गानों की शूटिंग और उसमें आने वाली दिक्कतों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


'तुम्हीं देखो न' गाने की शूटिंग के दौरान फ्रीज हुईं 

रानी मुखर्जी करण जौहर की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी। फिल्म में एक गाना था, 'तुम्हीं देखो ना' की शूटिंग बर्फीले पहाड़ों पर हुई हैं, उस गाने की शूटिंग को याद करते हुए रानी मुखर्जी सिहर उठती हैं। अब हाल ही में, उन दिनों को याद करते हुए रानी ने कहा, 'हम -14 डिग्री में शूटिंग कर रहे थे। मैंने सिर्फ लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद मैं अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। मेरा कजिन जो 'कभी अलविदा न कहना' में करण को असिस्ट कर रहा था, वे मुझे उठा कर कार तक ले गया।'
 

Karan Johar: करण जौहर ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' को बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बोले- मैं इसे देख रोने लगा

विज्ञापन


करण जौहर ने भी साझा किया अपना अनुभव 

रानी की इस बात पर निर्माता करण जौहर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'मुझे पता नहीं तब क्या सोच रहा था। मैं उन बर्फीली वादियों में बारिश भी करवाना चाह रहा था। मैंने बारिश करवाने वाली मशीन भी बुला ली थी, लेकिन बारिश की बूंदे पानी नहीं बल्कि बर्फ बन जा रही थी। हमारे साथ फिल्म की क्रू की सेफ्टी के लिए जो लोग मौजूद थे, उन्होंने  मुझसे कहा, 'तुम इन लोगों को मार डालोगे।' 'कभी अलविदा न कहना' करण जौहर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में एक है। 

BB 17: सुशांत के शव की तस्वीरें देख सुन्न पड़ गई थीं अंकिता, अभिनेता को बताया बुद्धिमान, बोलीं- वे टूट गए थे

रानी मुखर्जी का वर्क फ्रंट 
विज्ञापन


रानी मुर्खजी के लिए साल 2023 सफल साल रहा था। उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया। अब दर्शकों को उनकी 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'मर्दानी 3' का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें