फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मर्दानी' के पहले वाइफ बन जाएंगी रानी मुखर्जी

Wed, 01 Jan 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी मर्दानी बनने से पहले वाइफ बन जाएंगी। ऐसा लगभग तय हो गया है। वह अब सिंगल नहीं रहना चाहतीं।
विज्ञापन


लंबे समय से बॉलीवुड में अगर किसी संभावित शादी की चर्चा हो रही है तो वो है अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता आदित्य चोपड़ा की शादी।

दोनों के बीच लंबे समय से नज़दीकियों की बातें सामने आ रही हैं। इनके द्वारा शादी करने के बात काफी समय से हो रही है।

अब सुनने में आ रहा है कि इस बारे में फैसला हो गया है। यह जोड़ा फरवरी में शादी करने जा रहा है।

रानी मुखर्जी इन दिनों मर्दानी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही वह शादी कर लेंगी।

आदित्य चोपड़ा के अपनी पत्नी पायल से तलाक के पीछे भी वजह कथित तौर पर रानी मुखर्जी से उनकी दोस्ती ही बताई गई। रानी, चोपड़ा परिवार के हर समारोह में देखी जाती हैं।

ख़बरों के मुताबिक़ साल 2014 के फ़रवरी महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। और शादी, जोधपुर में होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें